रायपुर
नवा रायपुर प्रीमियर लीग कल से
22-Dec-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 दिसंबर। नवा रायपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ कल मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे विधायक सुनील सोनी, गुरु खुशवंत, इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि कल शुभारंभ मैच प्रेस क्लब 11 और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 के मध्य खेला जाएगा।
इस वर्ष 43 टीम इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। सह संयोजक जय कुमार साहू व संतोष वर्मा ने आगे बताया कि इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कैरम एवं बॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं शामिल है। रायपुर सहित प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे