रायपुर
पेट्रोल पंप से 15 लाख का गबन, मैनेजर पर मामला दर्ज
22-Dec-2024 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 दिसंबर। टिकरापारा पुलिस ने पेट्रोल पंप की बिक्री रकम के गबन का मामला दर्ज किया है। सिग्नेचर होम्स लभांडी निवासी कुलविंदर कौर भाटिया ,देवपुरी स्थित पेट्रोल पंप की संचालक है। जहां राजेंद्र पटेल मैनेजर के पद पर काम करता रहा । 1-7 से 12 दिसंबर तर उसने गबन किया। राजेन्द्र, पेटीएम के जरिए पेट्रोल की बिक्री रकम को नगद निकाल कर कुलविंदर को कम देता रहा । इन छ माह के दौरान उसने 15 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। कुलविंदर की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 318-4,316-4 338 का अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे