रायपुर

बीएसयूपी कॉलोनी में पुलिस की दबिश, संदिग्ध थाने बुलाए गए
21-Dec-2024 5:52 PM
बीएसयूपी कॉलोनी  में पुलिस की दबिश, संदिग्ध थाने बुलाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 21 दिसम्बर। शहर पुलिस की एक बड़ी टीम ने शनिवार तडक़े 5:00 बजे मुजगहन इलाके में स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी में  दबिश दी। इस कार्यवाही में 200 अधिकारी सिपाही शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना प्राप्त हो रहीं थी, कि कालोनी में कुुछ व्यक्ति बाहर से आकर अवैध गतिविधियां संचालित हो रहीं है। इस दौरान बी.एस.यू.पी. कालोनी में निवासत लागों की तस्दीकी  के साथ ही निगरानी बदमाश, वारंटियों व अवैध रूप से रहने वालों की चेकिंग की गई।  पुलिस ने 700 से अधिक मकानों को चेक किया । इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनी के मकानों में निवासरत  जहां रह रहे मकान मालिकों  किरायेदारों का तस्दीकी/सत्यापन किया गया। बिना पुलिस को सूचना दिये कालोनी में निवासरत किरायेदारों को आज शाम तक अनिवार्य रूप से किरायानामा फार्म  थाने में  जमा करने की सख्त हिदायत दी गयी । इस दौरान कालोनी में संदिग्ध रूप से मिले  डेढ़ दर्जन दोपहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई । इसके साथ ही अवैध रूप से मकानों में निवासरत लगभग 20 संदिग्धों को थाना लाकर भी तस्दीक की जा रहीं  है।


अन्य पोस्ट