रायपुर

न्यूज पेपर का लिंक क्लिक करते ही 25 लाख गवाएं
21-Dec-2024 5:50 PM
न्यूज पेपर का लिंक क्लिक करते ही 25 लाख गवाएं

24 घण्टे के भीतर 5 प्रकरण, 3.5 करोड़ ठगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसम्बर। राजधानी में फिर एक शख्स से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने हॉस्टल अधीक्षक को ठगी का शिकार बनाया है। उसे घर बैठे मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2495267 लाख रूपए ठगे। शहर में 24 घण्टे के भीतर 5 ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें पांच लोगों के साथ शेयर मार्केट ट्रेडिंग, टेलिग्राम पर लिंक भेज कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.50 करोड़ से अधिक की ठगी हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। है। वहीं कल टिकरापारा इलाके के संजय नगर निवासी के साथ ठगी हो गई।

तेजस्वी वर्मा ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। वह  डगनिया में छात्रावास अधीक्षक के पद पदस्थ है। 3 नवम्बर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से इंडियन न्यूज पेपर का लिंक आया था। जिसे क्लिक करने पर उसे एमरालाडो एप में जोड़ दिया गया। जिसके बाद उसे अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन आया, जिसमें उसने सार्ट कट तरीके से ज्यादा प्रॅाफिट कमाने के लिए एप के माध्यम से पैसा इन्वेस्ट करने को कहा गया। तेजस्वी वर्मा उसकी झांसे में आ गया, और उसके बताए खाता में 3 नवम्बर 2024 से 27 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 2495267  रूपये  जमा करा लिए। अज्ञात व्यक्ति ने भरोसा दिलाने के लिए उसे प्रॉफिट बढऩे का झांसा देता रहा। पैसा विथड़्राल नहीं होने पर तेजस्वी वर्मा इसकी जानकारी लेने आरोपी के नम्बर पर कॉल किया तो कोई जानकारी नहीं हुई। इस पर उसे ठगी का शक होने पर उसने टिकरापारा थाना जाकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञाज आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया। पीडित सकित आसपास के लोगों से पूछताछ कर बताए गए मोबाइल नम्बर, और खातों की जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट