रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 25 सदस्यों की एक प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति का गठन किया है।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया महासचिव सूरज उपाध्याय की अनुशंसा पर गठित समिति प्रदेश के सभी वार्डों के आरक्षण को ध्यान देते हुए जल्द ही सभी संभावित दावेदारों की सूची प्रदेश कार्यालय को सौपेंगे। समिति में शामिल सदस्यों में राजेंद्र बहादुर, दुर्गा झा, देवलाल नरेटी, बल्लू राम भवानी, मिथलेश बघेल, अरुण नायर, आदित्य मिश्रा, तेजेंद्र तोडेकर, संजीत विश्वकर्मा, संतोष कुशवाहा, के. ज्योति, समीर खान, नंदन सिंह, मुन्ना बिसेन, तरुणा बेदरकर, विकास पांडेय, मेहर सिंह बट्टी, विष्णु कुलदीप, खगेश चंद्राकर, प्रयंका शुक्ला, भूपेश ठाकुर, संजय गुप्ता, रविंद राजपूत, दीपक आर्दे, एम. एम. हैदरी।