रायपुर

3.50 लाख के जेवर और नगदी पार
21-Dec-2024 5:47 PM
3.50 लाख के जेवर और नगदी पार

रायपुर, 21 दिसम्बर। मंदिर हसौद के मोनेट इस्पात संयंत्र रोड पर स्थित दंतेश्वरी हार्डवेयर दुकान में 18 दिसंबर की रात चोरी हुई। चोर दुकान का शटर तोडक़र भीतर घुसे और गल्ले में रखे 1.50 लाख रूपए नगद साफ कर गए। संचालक अविनाश अग्रवाल ने दो दिन बाद कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर नेवरा के न्यू शिक्षक कॉलोनी निवासी जितेंद्र बघेल के सूने मकान का ताला तोडक़र चोर भीतर आलमारी में रखे 3.50 लाख के जेवर और 35 हजार नगद ले भागे। यह चोरी 17 दिसंबर की रात हुई।

जितेंद्र ने कल शाम नेवरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 


अन्य पोस्ट