रायपुर

पुलिस कर्मचारी परिवार संगठन रजिस्टर्ड, उज्जवल अध्यक्ष
21-Dec-2024 5:47 PM
पुलिस कर्मचारी परिवार संगठन रजिस्टर्ड, उज्जवल अध्यक्ष

रायपुर, 21 दिसम्बर। वर्षों से लंबित पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का संघर्ष के बाद  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघज्ज् रजिस्टर्ड हो गया है। इस संगठन में  जिला बल, सशस्त्र बल, डीएसएफ, सहायक आरक्षक, गोपनीय सैनिक, जेल विभाग, नगरसेना एवं अन्य वर्दीधारी विभाग शामिल होंगे। इस संगठन के अध्यक्ष लगातार कई वर्षों से पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के हितों की रक्षा के लिए ल?ाई ल?ने वाले उज्जवल दीवान होंगे।

 दीवान ने बताया कि इस संगठन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के हितों की रक्षा के साथ साथ समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण सुधार के लिए कार्य करना रहेगा, किसी भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी या आम नागरिक को कोई भी परेशानी होगी तो वह सीधे संघ के पास आ सकता है। पी?ित की परेशानी दूर करने का हर सम्भव प्रयास संगठन के द्वारा किया जाएगा।  संगठन के विस्तार का कार्य किया जाएगा जिसमे सबसे पहले प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को च्च्सरगुजा  के बलरामपुर च्च् से होगी।


अन्य पोस्ट