रायपुर

खाड़ी में हवा का दबाव, कल से ठंड बढऩे के संकेत
21-Dec-2024 5:46 PM
खाड़ी में हवा का दबाव, कल से ठंड बढऩे के संकेत

आज एक ठंडी सुबह की सैर के समय यह सुखद दृश्य दिखा। किसी स्कूल की ओर बढ़ते अति सामान्य परिवार के बच्चों के ये कदम सुखद भविष्य का संकेत हैं। बीच में भाई को लगभग खींचते हुवे अगल बगल दोनों बहनें।


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसंबर। वातावरण में सक्रिय इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक अवदाब दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए तटीय आंध्र प्रदेश की ओर आने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की मुडऩे की सम्भावना है । इनके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ में बादल छाए हुए हैं। परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

राजधानी में शनिवार सुबह से ही बादल बदली रही। वहीं उड़ीसा से लगे  बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। कल 22 दिसम्बर को न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है ।

 


अन्य पोस्ट