रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,21 दिसम्बर। दो दिन पहले चाकूबाजों को नए एसपी की चेतावनी का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।बुलंद हौसलों के साथ एक बार फिर राजधानी में चाकूबाज ने हमला कर इंस्टाग्राम में वायरल भी दोबारा हमले की चेतावनी दी है। इस बार जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा इलाके में आरव धोटे (18) पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया। 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे आरव बाजार गया हुआ था। इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से आरव के दाहिने पैर पर वार कर दिया। इससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया। इस हमले की रिपोर्ट दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी। इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दे रहा है। टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।