रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। राष्ट्रीय विद्यालय समिति एवं बाल आश्रम रायपुर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव में का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव राजकिशोर नत्थानी, एवं मदन लाल तालेजा, गोकुलदास डागा, गोवर्धनदास डागा, रुपचंद श्रीश्रीमाल मौजूद रहे। डागा महाविद्यालय की प्राचार्या डा. श्रीमती संगीता घई , डॉ श्रीमती गायत्री शर्मा,राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य पी.डी. दीवान, आश्रम अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नन्हीं बालिका कोमल साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।कार्यक्रम के अगले क्रम में कुमारी प्रियांशी मंडावी के द्वारा प्रस्तुत घूमर-घूमर के बाजे रे नृत्य ने सभी को उत्साहित कर दिया.इसी कड़ी में बालकों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वीर शहद सैनिकों को श्रध्दाजंलि अर्पित की कार्यक्रम में पंथी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।