रायपुर

जीपी सिंह ने दी जॉइनिंग
20-Dec-2024 8:58 PM
जीपी सिंह ने दी जॉइनिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। करीब डेढ़ वर्ष तक पहले निलंबित और फिर बर्खास्त किए गए  सीनियर आईपीएस जीपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से बहाली आदेश के बाद  आज  पुलिस मुख्यालय में जॉइनिंग दे दी। 1994 बैच के अफसर  श्री सिंह को पूरी सुविधाओं के साथ बहाल किया गया है । यानी उन्हे जुलाई 23 से वेतन भत्ते ,इंक्रीमेंट और पेंशन लाभ मिलेगा। सिंह को करीब दो लाख रूपए का वेतन और 17 माह के एरियर्स भी देय होगा। आज ज्वाइनिंग के बाद जीपी सिंह को फिलहाल किसी विंग की प्रभार नहीं दिया गया है । आज की ज्वाइनिंग के लिए सिंह पूजा पाठ और माथे पर तिलक लगाकर पीएचक्यू पहुंचे थे।


अन्य पोस्ट