रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में कृष्ण कुंज क्षेत्र के समीप उपलब्ध रिक्त शासकीय भूमि का सदूपयोग करते हुए तेलीबांधा से अवंति विहार कालोनी तक बायपास मार्ग बनाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।।
आयुक्त ने अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेष राठौर, उपायुक्त रमाकांत साहू , जोनकमिष्नर विवेकानंद दुबे, संतोष पाण्डेय, राकेष शर्मा आदि को लेकर निरीक्षण किया। इससे तेलीबांधा से अवंति विहार कालोनी जाने एक अतिरिक्त बायपास मार्ग राजधानीवासियों को उपलब्ध हो सकेगा। इसी तरह से आयुक्त ने तेलीबांधा एक्सप्रेस वे मार्ग के किनारे सर्विस रोड किनारे ये कब्जो को हटाकर चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने न्यू शांति नगर में कुनकुरी सदन के पीछे नगर निगम जोन 3 के सेकेण्डरी कलेक्शन पाइंट का अवलोकन किया। वहां की सफाई व्यवस्था देखी। आयुक्त ने सेकेण्डरी कलेक्शन पाइंट की सफाई व्यवस्था पर स्थल पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही पाइंट का कचरा प्रतिदिन नियमित फेरे लगाकर सकरी प्लांट में मॉनिटरिंग कर भेजने के निर्देश दिए।