रायपुर
पंजाब में बनी शराब के साथ दो गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
20-Dec-2024 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 दिसंबर। आबकारी टीम ने दो लोगों से पंजाब में बिकने वाली अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बुधवार को मिली सूचना पर आबकारी अमले ने लोहार चौक पुरानीबस्ती में छापा मारा। जहां सतीश कौशल से 8 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 6.0 बल्क लीटर मूल्य 6800 रूपए और बाइक जप्त किया। इसी तरह से गुरुवार को दीपक खण्डेलवाल उम्र 50 वर्ष रामसागर पारा के मकान से 39 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय ) कुल 29.25 लीटर मूल्य 37800 जप्त किया। दोनों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे