रायपुर

मारवाह फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया आरबीआई ने
19-Dec-2024 6:51 PM
मारवाह फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया आरबीआई ने

रायपुर, 19 दिसंबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने चार एनबीएफसी का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानी लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब इन्हें कारोबार करने की अनुमति नहीं है। रिजर्व बैंक 18 दिसंबर को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तमिलनाडु में स्थित दो एनबीएफसी का सीओआर रद्द कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक एनबीएफसी पर आरबीआई का डंडा चला है। इन कंपनियों में रायपुर में स्थित मारवाह फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कौशांबी में स्थित राम एलॉय कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस आरबीआई ने लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित  हैरिंगटन रोड चेकपेट में स्थित पीवीसी कैपिटल लिमिटेड और कांचीपुरम में स्थित रेनबो फाइनेंस इंडिया लिमिटेड का सीओ आर भी रद्द कर दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट