रायपुर

ठगी की रकम को थाईलैंड चाइना में निवेश करने वाले दो और गिरफ्तार
19-Dec-2024 6:50 PM
ठगी की रकम को थाईलैंड चाइना में निवेश करने वाले दो और गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। ठगी की रकम को थाईलैंड चाइना में निवेश करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार कप रिमांड पर जेल भेजे गए। आरोपियों के बैंक खातों के पूर्ण आकलन से ठगी की रकम बढक़र  429 करोड़ हो गई है। इनसे फर्जी कंपनी के दस्तावेज, फॉरेक्स ट्रेडिंग बैंक खाता, मोबाइल जप्त किए गए  हैं।

इनसे पहले पिछले सप्ताह  गगनदीप विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जो फर्म प्रोगेसिव प्वाइंट लालपुर का संचालक है। इस फर्म में  रेड  में आरोपी संदीप रात्रा 41  जैन पार्क उत्तम नगर दिल्ली व राजवीर सिंह 22 व पता हीरापुर रायपुर से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए थे। दोनों ने अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर अन्य फर्जी कंपनी क्रोमा शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स बनाया गया था।

इस कंपनी के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक में फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजने के लिए बैंक खाता खुलवाया था। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों का प्रयोग भविष्य में साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को विदेश भेजने के लिए किया जाता रहा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट