रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर। इस बार प्रभु यीशु के जन्म का जबुली ईयर 2025 प्रारंभ हो रहा है। इस वजह से वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत 25 दिसंबर को ख्रीस्त जन्मोत्सव से हो रही है। इसके पहले क्रिसमस सदभावना मेगा रैली 22 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी। प्रांत स्तरीय रैली में रैली में प्रभु यीशु के प्रेम संदेश, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाईचारे व सदभावना की झलक दिखेगी। हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध व पारसी धर्मों के धर्मगुरु व प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
रैली की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार, बिलिवर्स डायसिस, मेनोनाइट, आर्थोडाक्स चर्च इन इंडिया डायसिस, मारथमोमा डायसिस के धर्मगुरु करेंगे। रैली में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियां होंगी। गायन दल छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अंग्रेजी व अन्य भाषाओं में कैरोल गायन करेंगे। ग्रीन रायपुर - क्लीन रायपुर को लेकर सफाई का संदेश भी दिया जाएगा। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल व नितिन लॉरेंस ने बताया कि क्रिसमस सदभावना रैली करीब दस सालों से राजधानीवासियों के साथ एकता व भाईचारे का संदेश लेकर निकलती है। छत्तीसगढ़ के सभी डिनॉमिनेशन के पादरी इसमें शामिल होंगे।
बैठक में ये हुए शामिल -विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., पादरी सुनील कुमार, फादर जॉन जेवियर, पादरी हेमंत तिमोथी, रेवरेंड सुशील मसीह, फादर रोहित मिंज, फादर जॉन पोन्नोर, फादर अजय कुमार जोजी, रेवरेंड नहेम्याह, डीकन राहुल सामुएल रॉबिंसन, डायसिसन वर्कर एश्वर्य लिविग्स्टन, रेवरेंड सुरेश पाइक, रूचि धर्मराज, प्रेम मसीह, दीपक गिडियन, एडवोकेट सरिता सिंह, निकोलस सिंह, बसंत टिर्की, शालिनी टोप्पो, किरण सिंग, फादर संदीप लाल, फादर बीपट कुजूर, पल्लवी मिंज, बसंत सिंह, डीके दानी, नीरज रॉय, गजेंद्र दान, विनित पॉल, सुरेश मसीह, सालेम सिंग, शोमरोन केजू, मार्क रजनीश सालोमन, मायलान मसीह, दीपक जेम्स, एडवोकेट मृदुला सिंग , दीपक कुजूर, संजय यादव, संजय कुमार मिंज, सिलवेस्टर एक्का, निकोलस ए.एल, मार्टिन सेंटियागो, वीनस सिंग, जेनिस दास, मयंक राज येशुदास, विशाल मोसेस, समीर तिमोथी आदि।