रायपुर
साक्षी को मिला ब्लैक बेल्ट
19-Dec-2024 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 दिसम्बर। रायपुर शहर में होली हार्ट्स स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा 14 वर्षीय साक्षी श्रीवास्तव को कराते में ब्लैक बेल्ट मिला ।
कोच पद्मा ब्यौहार ने बताया कि बेल्ट अपग्रेडेशन की परीक्षा 18 दिसंबर को कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रायपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग तीन सौ परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। साक्षी को ब्लैक बेल्ट मिलने पर सीनियर कोच रमेश प्रधान ने साक्षी के माता पिता सौरभ श्रीवास्तव और आकांक्षा श्रीवास्तव को बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे