रायपुर
शुष्क दिवस पर अवैध शराब बेचने वाले 2 गिरफ्तार, सवा सौ लीटर जब्त
19-Dec-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर। गुरु घासीदास जयंती पर घोषित शुष्क दिवस के दिन कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा के पास दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनमें गिरधर साहू के आधिपत्य के न्यू कांकेर केशकाल गुड्स ट्रांसपोर्ट गैरेज से 480 पाव (86.4 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला , वार्ड साईं नगर थाना डीडी नगर निवासी रेशमा महानंद सागर से 168 नग पाव (30.24 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला मदिरा एवं कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा थाना गंजपारा के पास लावारिस हालत में 55 नग पाव (9.9 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला जप्त की गई। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) के तहत जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे