रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है । साथ ही एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, इसके उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश की ओर आने की सम्भावना है ।
इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है । साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढऩे की सम्भावना है । परिणामस्वरूप अगले दो दिनों तक न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। आज और कल बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में, रायपुर संभाग के जिले, उड़ीसा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले(सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में ) हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की सम्भावना है ।
21 दिसम्बर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों बहुत हल्की वर्षा सम्भावित है। बिलासपुर संभाग के जिलों में केवल 20 दिसम्बर को बहुत हल्की वर्षा होने की सम्भावना है ।