रायपुर

चोरियां-बंद घरों में सेंधमारी कर जेवर, नगदी ले भागे
19-Dec-2024 4:21 PM
चोरियां-बंद घरों में सेंधमारी कर जेवर, नगदी ले भागे

रायपुर, 19 दिसंबर। चोरी की चार अलग अलग घटनाओं में चोर नगदी,जेवर और बाइक ले भागे। दो घटनाओं में चोरों ने सेंधमारी की है। रावतपुरा कॉलोनी फेज-2 निवासी अमर ननहेट (42) के सूने घर का ताला तोडक़र चोर आलमारी में रखे 1.75 लाख के जेवर और नगदी ले भागे। यह घटना 14 दिसंबर के शाम 4 बजे के बाद की बताई गई है। इसी तरह से बोरियाकला लोट्सपार्क निवासी राकेश रोशन धृतलहरे (38) 15-17 दिसंबर तक घर बंद कर बाहर गया था। कल वापस लौटने पर देखा कि खिडक़ी टूटी हुई थी। और भीतर आलमारी भी। उसमें रखे जेवर और नगद कुल 42 हजार रूपए गायब थे। राकेश ने कल मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आमानाका थाना के ग्राम तेंदुआ निवासी चंदन कुमार की बाइक हीरो स्पेलेंडर सीजी 04 पीजी 5830, और  आजाद चौक के लीली चौक निवासी रितेश कन्नौजे  की एक्टिवा सीजी 04 एच 1003 चोरी कर ली गई।


अन्य पोस्ट