रायपुर

लिफ्ट देकर हजार रूपए लूटने वाला गिरफ्तार
19-Dec-2024 4:20 PM
लिफ्ट देकर हजार रूपए लूटने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 19 दिसंबर। स्कूटर में लिफ्ट देकर सवार से रकम लूटने वाले  आरोपी हरीश निहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। यह रकम निहाल ने, एटीएम से निकलवा कर लूटा था ।
वृन्दावन सोसायटी सड्डू निवासी गौरव महेश्वरी ने एक माह पहले थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक गौरव अम्बुजा मॉल  स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। वह 16 नवंबर  को रात 10:45 बजे अम्बुजा माल से अपने घर पैदल जा रहा था।  साइंस सेन्टर पुल के पास पहुंचा था तभी एक व्यक्ति ने उसे लिफ्ट देकर अपने स्कूटर में बिठाया और जबरदस्ती उसे झाडी तरफ ले जाने लगा। इस पर गौरव  स्कूटर से कूद गया, तो उसने को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे पैसा निकाल कर देमे बोला। 

गौरव ने  बोला कि मेरे पास पैसे नहीं है, तब वह उसके जेब में एटीएम कार्ड देखकर बोला कि चल एटीएम से पैसा निकालकर दे नहीं तो चाकू मार दूंगा। इस पर डरकर उसके साथ दलदल सिवनी स्थित  एटीएम गया और एटीएम से 4500/-रूपये निकालकर दिया। तब वह व्यक्ति और रकम निकालने  दबाव डाल रहा था। लेकिन गौरव के खाते में सिर्फ 4500/-रूपये ही था इसलिए उसको उतना ही रूपये दिया उसके बाद वह युवक गौरव को वहीं छोडकर भाग गया। इस रिपोर्ट पर धारा 308(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पुलिस पड़ताल जारी रखे हुए थी। इसमें  आरोपी के  उपयोग किये गये वाहन के जरिए पहचान सिविल लाईन रायपुर निवासी हरीश निहाल 20  निवासी बिजली ऑफिस के पास सिविल लाईन के रूप में हुई। उसे पक? लूट की रकम 1,000/- रूपए चाकू एवं  बाइक जप्त की  गयी।  


अन्य पोस्ट