रायपुर
केंद्र से वापस आ रहे सुबोध सिंह
18-Dec-2024 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। 1997 बैच के आईएएस सुबोध सिंह नए साल में छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग डीओपीटी ने सिंह की वापसी के लिए एनओसी दे दी है। उनकी वापसी के लिए राज्य सरकार ने ही आग्रह पत्र भेजा था । सिंह वर्ष 2019 के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
जहां वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ रहे हैं। उनकी वापसी से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अफसर उपलब्ध हो जाएगा। हाल में अमित कटारिया भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। उनकी पदस्थापना का इंतजार है। उनसे पहले रिचा शर्मा, सोनमणि बोरा, रोहित यादव भी नई सरकार आने के बाद लौटे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे