रायपुर

बैज के नेतृत्व में राजभवन मार्च, नजर नहीं आए बघेल
18-Dec-2024 3:54 PM
बैज के नेतृत्व में राजभवन मार्च, नजर नहीं आए बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 दिसम्बर । 
मणिपुर अशांति, गौतम अडानी पर अमेरिका मेें  हुई एफआईआर पर उद्योगपति गौतम अडाणी पर कार्रवाई न कर बचाने के प्रयत्नों के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में राजभवन मार्च किया । रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय समेत पीसीसी के पदाधिकारियों ने राजभवन जाकर ग्यापन सौंपा। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जैसे दिग्गज नेता नजर नहीं आए। कई विधायक भी शामिल नहीं हुए। इस प्रदर्शन के आयोजन की सूचना एआईसीसी ने मंगलवार रात को दी थी। 
 


अन्य पोस्ट