रायपुर

टीआई रात गश्ती टीम को रवाना कर ही घर जाएं,3 वर्ष बाद थानों के फोन एक्टिवेट होंगे
18-Dec-2024 3:50 PM
टीआई रात गश्ती टीम को रवाना कर ही घर जाएं,3 वर्ष बाद थानों के  फोन एक्टिवेट होंगे

नए एसपी के साथ आईजी ने ली थानेदारों की क्राइम मीटिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 दिसम्बर । 
नए एसपी लाल उमेद सिंह के साथ आईजी अमरेश मिश्रा ने मंगलवार शाम राजधानी जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली बैठक ली। इसमें सभी एएसपी,सीएसपी डीएसपी और थानेदार मौजूद रहे।

एसपी डॉ. सिंह ने  संपूर्ण समय बेसिक पुलिसिंग पर फोकस कर  विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया । शाम को सभी अधिकारियों को फील्ड में उपस्थित रहने ,समस्त थाना प्रभारियों को थाने में स्वयं गणना लेने तथा रात्रि में गश्त पार्टी रवाना करने के पश्चात् थाना छो?ने कहा गया। समस्त थाना प्रभारी को ड्यिूटी के दौरान प्रत्येक समय मेनपेक सेट का उपयोग करने, वॉकीटॉकी सेट पर उपलब्ध रहने, शासकीय मोबाईल नंबर को एक्टिव रखकर इसी का अधिकाधिक उपयोग करने कहा गया। प्रत्येक दिन संध्या के समय समस्त थाना प्रभारियों को अपने थानों के अधिक से अधिक बल के साथ डण्डा/केन के साथ क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए। थानों में लगे शासकीय लैण्डलाईन नंबरों को दुरूस्त कराकर चालू रखने, प्रत्येक घंटे थाना प्रभारियों का हमेशा सेट पर उपस्थित रहने , लोकेशन देने भी कहा गया।साथ ही पिछले दिनों स्थानांतरित हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को शत-प्रतिशत तत्काल रिलीव करने निर्देशित किया गया। ये थानों के फोन तीन वर्ष से अधिक समय से बंद हैं।

उम्मेद सिंह ने  अवैध रूप से शराब की बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर इस पर पूर्णत: अंकुश लगाने कहा गया। किसी भी सूरत में  कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिए। साथ  उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया। 

एक वर्ष पुराने अपराध सुलझाएं-आईजी
बैठक में आईजी ने सभी  एक वर्ष से लंबित पुराने अपराधों की प्राथमिकता से छानबीन कर जीरो करने कहा गया। सायबर संबंधी मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, किसी भी प्रकार की माइक्रो फायनेंस कंपनी पर त्वरित कार्यवाही करने सभी अपराधों के आरोपियों अपराध दर्ज होते ही यथाशीघ्र गिरफ्तार करने निर्देषित किया गया। महिलाओं से संबंधित षिकायतों का त्वरित निराकरण करने कहा।  पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के निर्देष देने के साथ ही घुमंतु/विक्षिप्त प्रवृत्ति के लोगों को  सुधार गृह में भेजने कहा। न्यू ईयर आयोजन के मद्देनजर चाकूबाजों,निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों  पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा गया।


अन्य पोस्ट