रायपुर

परीक्षण करा लेंगे के जवाब भी आश्वासन समिति को रिफर करने की मांग
17-Dec-2024 8:52 PM
परीक्षण करा लेंगे के जवाब भी आश्वासन समिति को रिफर करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 दिसंबर। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्पीकर डॉ रमन सिंह से विधानसभा में मंत्रियों के परीक्षण करा लेने , जांच कराएंगे, करा लेंगे जैसे बयानों को आश्वासन के दायरे में लाने या फिर परीक्षण की समय सीमा तय कर बताने की व्यवस्था कराने की व्यवस्था चाही।

अजय ने रायपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के राजधानी में कराए जा रहे कार्यों पर हुए सवाल जवाब के दौरान व्यवस्था का मामला उठाया। चंद्राकर के तारांकित प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम अरूण साव ने अपने उत्तर में परीक्षण करा लेने की बात कही थी । इस पर अजय ने स्पीकर डॉ सिंह और पूरे सदन से यह कहा कि ऐसा नहीं होगा। परीक्षण करा लेने का उत्तर देकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। पहले सत्र के ऐसे ही उत्तरों को देख लीजिए। कितने पूरे किए गए। किसी भी सदस्य को परीक्षण की रिपोर्ट से अवगत नहीं कराया गया । अजय ने कहा कि अध्यक्ष जी परीक्षण करा लेने की शब्दावली को भी आश्वासन मानकर आश्वासन समिति को रिफर करने का निर्णय आसंदी विचार करें।


अन्य पोस्ट