रायपुर
मोर रायपुर, विकसित रायपुर कॉफी टेबल बुक का विमोचन
17-Dec-2024 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। नगर निगम रायपुर द्वारा तैयार मोर रायपुर, विकसित रायपुर नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में रायपुर नगर निगम द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और विकासात्मक पहलों का संकलन किया गया है, जो शहर को एक स्मार्ट, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन संचालक कुंदन कुमार ने निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये पहलें रायपुर को राज्य की राजधानी के रूप में एक नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में विभाग के विशिष्ट सचिव रामजीयस एक्का, सीईओ शशांक पांडे, अतिरिक्त निदेशक पुलक भट्टाचार्य. समेत स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे