रायपुर

इन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने आयुक्त को वर्मा ने लिखा पत्र
16-Dec-2024 5:09 PM
इन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने आयुक्त को वर्मा ने लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर।
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने निकाय पंचायत चुनाव में  कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह  को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में शासकीय सेवकों से निर्वाचन कार्य में सेवायें लेने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव अनुसार कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

कमल वर्मा ने लिखा है कि निर्वाचन कार्य से ऐसे शासकीय सेवकों को पृथक रखा जाये जो कि शारीरिक रूप से विकलांग, दिव्यांग अथवा गंभीर बीमारी जैसे हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट इत्यादि से पीडि़त हो। महिला कर्मचारियों को सुरक्षा दृष्टिकोण से चुनाव कार्य से पृथक रखा जाए। इसी तरह ऐसे शासकीय कर्मचारी जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो उन्हें भी चुनाव कार्य से मुक्त रखा जावे। यदि इन कर्मचारियों की सेवायें अति अनिवार्य हो तो उन्हें निर्वाचन कार्यालयों में कार्यालयीन कार्य हेतु संलग्न कर दिया जाए। निर्वाचन कार्य में ड्यूटी कर रहे वाहन चालकों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मानदेय दी जाए।
 


अन्य पोस्ट