रायपुर

दुकान के बाहर से बाइक पार
16-Dec-2024 4:45 PM
दुकान के बाहर से बाइक पार

रायपुर, 16 दिसम्बर। डीडीनगर इलाके में  दोपहर बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर सडक़ किनारे खड़ी बाइक का लॉक तोडक़र चोरी कर ले गया। नीलम कुमा वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि डी 44 रोहणीपुरम में रहता 11 को वह अपनी मोटर सायकल  सीजी 07 सीई 7388 से गोल चौक  के पास किराना सामाने लेने गया था। उसने अपनी बाइक वहीं पास में खड़ी कर दुकान के अंदर सामान लेने चला गया। जो लगभग आधे घण्टे बाद वहां से वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत नीलम वर्मा ने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट