रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। स्पीकार डॉ. रमन सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक नंदा राम सोरी के निधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री व्यास सांसद निधि के साथ अपनी वेतन भी सामाजिक विकास कार्यों पर खर्च करते थे। सोरी, सलवा जुडूम में अहम भूमिका निभाई थी । साव ने कहा श्री व्यास से एक बार मुलाकात करते ही सब उनके हो जाते हैं । उनका देहदान करना, उनकी समाज देश के लिए कर्मठता को बताता है। महंत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जुटे लोगों के लिए उनकी सादगी अनुकरणीय है। उनमें साधू का भाव था और देहदान उसी का नतीजा है। मंत्री नेताम ने कहा कि स्व.व्यास ने किसी को तकलीफ न हो इस लिए देहदान का समय स्वयं ही तय कर दिया था। मूणत ने कहा कि अपना एक मकान बेचकर दूसरा खरीदना उनकी सादगी,ईमानदारी को दर्शाता है। सोनी ने कहा कि श्री व्यास ने विश्वास और ईमानदारी को कभी भंग नहीं किया।
दिवंगतों के सम्मान में सदन ने दो मिनट का मौन रखा और उसके बाद कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इस चर्चा में डिप्टी सीएम अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत,वरिष्ठ रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, गजेंद्र यादव सुशांत शुक्ला, कवासी लखमा ने भी श्रध्दांजलि स्वरूप अपनी बातें रखी।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। सोरी बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए सलवा जुडूम का हिस्सा थे।