रायपुर

अजय, अमर, कौशिक मूणत, लता सभी मार्गदर्शक मंडल के लूप लाइन में....
16-Dec-2024 4:31 PM
अजय, अमर, कौशिक  मूणत, लता सभी मार्गदर्शक  मंडल के लूप लाइन में....

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर।
 पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज विधानसभा में  शून्य काल में धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव का विषय रख रहे थे । उस दौरान उन्होंने खरीदी के लिए किसानों को आनलाइन और आफलाइन टोकन न मिलने का मुद्दा उठाया । इस पर भाजपा के अजय चंद्राकर ने चुटकी ली कि आप भी न आफ लाइन है न आनलाइन। उनका इशारा कांग्रेस संगठन में बघेल की स्थिति पर था। इस पर भूपेश बघेल ने अजय समेत भाजपा के कई विधायकों के नाम लेकर तंज कसा। बघेल ने कहा  न आप न अमर अग्रवाल,धरम वाल कौशिक, धरमजीत सिंह, राजेश मूणत, लता उसेंडी, न भैया लाल राजवाड़े । ये साल भर से  न आफ लाइन हैं आनलाइन नहीं हो पा रहे। 

और लूप लाइन में डाल दिए गए हैं । मार्गदर्शक मंडल में डाल दिए गए हैं । अमर अग्रवाल ने कहा कि हम कम से कम मार्गदर्शक मंडल में हैं आप को कहीं नहीं हैं।हमारे है जो है सो है आपका क्या है  वहां तो वो कोई पूछिया नहीं है। 

भूपेश ने चुटकी ली कि चलो अमरजी ने एक साल बाद कुछ बोले तो। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष है।वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि दर्द दिल दर्दे जिगर छलक रहा है ।
 


अन्य पोस्ट