रायपुर

ट्रेनिंग पूरी करने वाले जीएसटी इंस्पेक्टरों को ईमानदारी से काम करने की सीख
14-Dec-2024 9:52 PM
ट्रेनिंग पूरी करने वाले जीएसटी इंस्पेक्टरों को ईमानदारी से काम करने की सीख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 दिसंबर। राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (नासिन), रायपुर क्षेत्र में जी एस टी निरीक्षको के प्रशिक्षण सत्र  का  समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अबू सामा, आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी एवं कस्टम रायपुर रहे।  उन्होने सभी अभ्यर्थियों को  अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठां एवं ईमानदारी के साथ निभाने की शपथ भी दिलवाई। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार अग्रवाल, अपर महानिदेशक, ष्ठत्रत्रढ्ढ रायपुर; डा. अशोक कुमार पाण्डेय, आयुक्त, अपील रायपुर; महावीर प्रसाद मीणा, आयुक्त, लेखापरीक्षा रायपुर एवं राजेश कुमार सिंह, आयुक्त (सेवा निवृत्त) शामिल हुए।

संचालक नासिन रायपुर  शैलेन्द्र कुमार, ने बताया कि कुल 38 अधिकारीयों ने  14 सप्ताह के प्रशिक्षण में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ पुलिस प्रशिक्षण खेल सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।  समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया 7 अमित मीणा को सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी के रूप में सम्मानित किया गया।

पुलिस की उत्कृष्टता और पहचान का प्रतीक बनेगा-शर्मा

इस पर उपमुख्यमंत्री गृह विजय शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा  यह मेरे गृहमंत्रित्व  काल में हो रहा है जिससे मैं और भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार हमारे पुलिस बल के कर्तव्यपरायणता, मेहनत और ईमानदारी का प्रमाण है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारी और जवान अपनी वर्दी में इस विशिष्ट निशान को धारण करेंगे, जो उनकी उत्कृष्टता और पहचान का प्रतीक बनेगा। यह उपलब्धि पुलिस के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।


अन्य पोस्ट