रायपुर
रायपुर, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन रायपुर जिला इकाई की प्रथम मीटिंग संरक्षिका अनिता अग्रवाल, और प्रांतीय अध्यक्षा गंगा अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
जिसमें नवनियुक्त रायपुर जिले की अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल के द्वारा अपनी टीम की घोषणा की गई। जिसमे सचिव सारिका खेतान, कोषाध्यक्ष संतोष धनोदीया एवं सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा को तैयार करते हुए शीत कालीन मौसम में रामसागर पारा स्थित आवासीय बाल आश्रम में करीब 100 बच्चों को स्वेटर एवं मोजा का वितरण किया जाएगा। महादेवी महालक्ष्मी वरदान दिवस अशोका रत्न के मंदिर में मनाया जाएगा। जनवरी माह में महिला संगठन द्वारा नववर्ष का स्वागत में महिला संगठन को पिकनिक ले जाया जाएगा।
9 जनवरी 2025 को अपना घर एवं वृद्धा आश्रम संगठन की सभी महिलाएं जाएंगी। आगामी अयोध्या तीर्थ लिए मीटिंग में चर्चाएं की गई। सामूहिक विवाह रायपुर महिला संगठन द्वारा जल्द ही करवाया जाएगा। मीटिंग में संरक्षिका अनिता अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल , हेमलता बंसल, वर्षा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल ,सारिका खेतान,संतोष धनोंदिया,डॉ नेहा के साथ पूरी टीम उपस्थित रही। जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की।