रायपुर

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एयर एनसीसी ने किया जागरूक
14-Dec-2024 4:33 PM
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एयर एनसीसी ने किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
ग्रीन एनर्जी कंजर्वेशन दिवस पर आज एयर एनसीसी के कैडेट्स ने पोस्टर जागरूकता  रैली निकाला। लोगों से आह्वान किया। लोगों से प्राकृतिक संसाधन जो सीमित मात्रा में है, उनका उपयोग बड़ी ही सावधानी पूर्वक और मितव्ययिता के साथ करें, ताकि  हम प्रकृति , वातावरण तथा जलवायु का भी संरक्षण कर सकें।आज इस अवसर पर दुर्गा कॉलेज के 40 साइंस कॉलेज के 15 और देवेंद्र नगर कॉलेज की 17 छात्राएं उपस्थिति रही। पोस्टर बनाने के लिए श्रुति वर्मा दुर्गा महाविद्यालय,बी विनय राव दुर्गा महाविद्यालय मोहित शर्मा एस एस आई पीएमटी को पुरस्कृत किया गया।  दुर्गा महाविद्यालय के प्राध्यापक स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे ने बताया कि ऊर्जा स्रोतों का व्यवस्थित ,विधिवत एवं आवश्यकता पडऩे पर उपयोग करने से ऊर्जा का संरक्षण किया जा सकता है। कम ऊर्जा खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग जैसे एलईडी बल्ब तथा अन्य उपकरण  का इस्तेमाल भविष्य के लिए अच्छा है। इस अवसर पर जूनियर वारंट ऑफिसर करन ,सार्जेंट शिवेश जायसवाल की उपस्थिति रहे।
 


अन्य पोस्ट