रायपुर

आर्यिका स्वाध्यायमय माताजी का दीक्षा दिवस मनाया
14-Dec-2024 4:32 PM
आर्यिका स्वाध्यायमय माताजी  का दीक्षा दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
आचार्य श्री श्रमणा चार्य विभावसागर जी महाराज एवं साक्षात विराजमान 105पूज्य आर्यिका स्वाध्याय, श्री माता का दीक्षा दिवस आज प्रात: बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से श्री खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर,सन्मति नगर,फाफाडीह में मनाया गया। उपरोक्त जानकारी संस्था के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने दी।

श्री गोधा ने आगे बताया कि प्रात 7 बजेअभिषेक, शांतिधारा,नित्य पूजन आचार्य श्री की पूजन,दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात आचार्य छत्तीशी विधान सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात 105 पूज्य आर्यिका स्वधायय श्री के पाद प्रक्षालन के पश्चात प्रवचन सम्पन्न हुए।
 


अन्य पोस्ट