रायपुर

अब तक 50 लाख टन धान खरीदी, साढ़े 10 लाख किसानों को पौने 11 हजार करोड़ भुगतान
14-Dec-2024 4:31 PM
अब तक 50 लाख टन धान खरीदी, साढ़े 10 लाख किसानों को पौने 11 हजार करोड़ भुगतान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
राज्य में  14 नवम्बर से  अब तक लगभग 50 लाख  टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 10.61 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 10771 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 3.13 लाख  टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध 75 हजार  टन धान का उठाव कर लिया गया है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 13 दिसम्बर को 78442 किसानों से 3.24 लाख  टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 160 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। 

राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
 


अन्य पोस्ट