रायपुर
खुड़मुड़ा घाट तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शीतल हर जैसे हालात बने हुए हैं। अंबिकापुर में 4.5 और पेंड्रा रोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी जिले में दूसरे दिन रात के तापमान में दशमलव 2 डिग्री गिरावट के साथ 13.2 सेल्सियस रहा। प्रदेश के सरगुजा संभाग और दुर्ग संभाग के जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने अथवा शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।
प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण कल 15 दिसम्बर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के सरगुजा संभाग के उत्तरी भाग और दुर्ग संभाग के उत्तरी जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने अथवा शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।