रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में सोमवार से शुरू हो रहे शीत सत्र के लिए तय कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर तक में कुल 4 बैंठकें होंगी। पहले दिन निधन श्रीगोपाल व्यास, राज्यसभा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक नंदाराम सोरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पहले ही दिन 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट का पेश किया जाएगा और ट अनुपूरक अनुमान की मांगों पर चर्चा एवं पारण 17 दिसम्बर को होगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि अभी तक शासकीय विधि-विषयक चार संशोधन विधेयक पेश और पारित किए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 पेश किए जाएंगे। इस सत्र के लिए विधायकों से प्रश्नों की कुल 814 सूचनाएं, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की कुल 140 सूचनायें, अशासकीय संकल्प की कुल 12 सूचनाएं, शून्यकाल की 12 तथा 57 याचिकाओं की सूचनायें प्राप्त हुई है ।