रायपुर

आटो एक्सपो सभी के लिए फायदेमंद
12-Dec-2024 2:41 PM
आटो एक्सपो सभी के लिए फायदेमंद

नई गाड़ी खरीदने से रोड टैक्स आधा बचेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर।
आप यदि नए वर्ष में नई बाइक, कार खरीदना चाह रहे हैं तो एक माह रूक जाएं। बड़ा फायदा होने वाला है । राजधानी में 15 जनवरी से आटो एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। जो पूरे एक माह चलेगा। इस दौरान एक्सपो में  नए वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में एक मुश्त 50त्न की छूट मिलने वाली है। राज्य सरकार ने कल ही यह निर्णय लिया है। और परिवहन विभाग के साथ सभी आटो डीलर्स से कहा है कि यह छूट हर वाहन खरीदार को मिले।

यह एक्सपो लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष यह मार्च में आयोजित किया गया था। इस एक्सपो के आयोजन से आटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े हर हिस्सेदार को बड़ा फायदा पहुंचता है। नए वाहन के खरीदार को आजीवन रोड टैक्स में एक मुश्त 50 फीसदी की छूट यानी आधा रोड टैक्स देना होता है । वहीं डीलर्स के वाहन बिक्री में वृद्धि होती है और सरकार का भी राजस्व बढ़ जाता है।परिवहन विभाग के अफसरों ने  पिछले वर्ष के आंकड़े को हवाले से बताया कि पिछले आयोजन में सालाना बिक्री के औसत से प्रदेश भर में 10 हजार से अधिक गाडिय़ां बिकी थी।और सरकार को लगभग 125 करोड़ का राजस्व मिला था। एक जानकारी के अनुसार राज्य में इस समय दोपहिया वाहनों पर उनकी कुल कीमत का 7फीसदी, चौपहिया पर 10फीसदी, यात्री बसों पर हर सीट 450 रूपए महीना,स्कूल बसों पर हर सीट 30 रूपए , मालवाहक ट्रकों पर उनकी वहन क्षमता अनुसार हर तीन माह में रोड टैक्स देय है । एक्सपो में खरीदने पर इन सबमें सीधे 50फीसदी की छूट का लाभ मिलेगा। जो करीब 25 करोड़ तक का कुल फायदा खरीदारों को होता है ।

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी का कहना है कि इस छूट से आटो मोबाइल सेक्टर के कारोबार में बड़ी उछाल आएगी। वहीं कार, एसयूवी जैसे घरेलू वाहन खरीदने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा लाभ होता है । और गाडिय़ां बिकने से सरकार को ऑटोमोबाइल में मिलने वाला 28 प्रतिशत जीएसटी रेवन्यू में भी बड़ी बढ़ोत्तरी होती है। 

मार्च 23 एक्सपो का बिजनेस
रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस छूट से वाहनों के मूल्य पर दोपहिया में 4 फीसदी और चार पहिया में 4.5 से 5 फीसदी तक का फायदा ग्राहक को हो रहा है, जिससे 3 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का लाभ उन्हे मिल रहा है। वर्ष 2022 में 24 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक की स्थिति में 800 कारें बिकी थीं, लेकिन इस वर्ष इसी अवधि में एक्सपो के कारण 3000 कारें बिकी हैं।आटो एक्सपो 2023 में 15 अप्रेल तक कुल 8125 वाहन बिके थे।
 


अन्य पोस्ट