रायपुर

बंगलादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में उतरी शिवसेना
11-Dec-2024 6:01 PM
बंगलादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में उतरी शिवसेना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 दिसंबर। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और हिंसा के विरोध में रायपुर में शिवसेना शिंदे गुट के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने बुधवार को एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।

 रैली में विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर दोपहर जिला प्रशासन कार्यालय तक पहुंची। जहां राष्ट्र्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए।


अन्य पोस्ट