रायपुर

निजी स्कूल संचालकों की शिक्षा सचिव को चेतावनी पत्र
11-Dec-2024 5:59 PM
 निजी स्कूल संचालकों की शिक्षा सचिव को चेतावनी पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन  ने स्कूल शिक्षा सचिव को चेतावनी पत्र भेजा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता सचिव मोती जैन ने कहा है कि वे कई बार कई स्तरों पर इन मांगों के निराकरण  की मांग करते रहे हैं लेकिन मांगों पर स्कूल शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। अब इन  मांगों का अगर निराकरण एक सप्ताह में नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आन्दोलन करने पर बाध्य होगा। एसोसिएशन ने कहा है कि सभी जिलों की लंबित आर.टी.ई. की प्रतिपूर्ति राशि को अविलम्ब स्कूलों के खातों में हस्तांतरित किया जाए. आज की तारीख में 300 करोड़ से ऊपर की प्रतिपूर्ति राशि स्कूलों की बकाया है ।

बजट में आर.टी.ई. की प्रतिपूर्ति राशि हेतु 65 करोड़ का प्रावधान है जबकि इतने सालों में छात्र संख्या बढऩे के कारण यह राशि अब पर्याप्त नहीं है .इसे बढ़ाकर 150 करोड़ किया जाना चाहिये .हर वर्ष स्कूलों को आर.टी.ई. की प्रतिपूर्ति राशि प्रदान करने में विभाग से इसीलिए विलंभ होता है।इसी तरह से अशासकीय स्कूलों की मान्यता के लिए हर जिले में अलग नियमों का पालन होता है कोई जिला एक साल ,कोई तीन साल के लिए मान्यता का नवीनीकरण करता है. नियमों को सरलीकृत एवं प्रदेश में एक समान किया जाए  तथा मान्यता 5 वर्षों के लिए प्रदान किया जाए।

इस पत्र पर पीसीसी अध्यक्ष के प्रतिनिधि कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने एक बयान में  कहा कि बिल्कुल सही है कि प्राईवेट स्कूल संचालकों का 300 करोड़ बकाया है तो उन्हें मिलना ही चाहिए और शिक्षा सचिव को इन्हें एडवांस में 300 करोड़ रू और दे देना चाहिये।

शिक्षा सचिव को इन प्राइवेट स्कूल संचालकों के लाभ-हानि के खाताबही की भी बारीकी से जाँच करवानी चाहिये।


अन्य पोस्ट