रायपुर
राष्ट्रीय पेंशनर दिवस 17 को जेएन पांडे स्कूल में आयोजित
11-Dec-2024 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने 17 दिसंबर को प्रोफेसर जयनारायण पांडे मल्टीपरपज हायर सकेंडरी स्कूल रायपुर में पेंशनर डे कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल मंत्री रमेश बैस सांसद बृज मोहन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र नामदेव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा भी उपस्थिति रहेंगे। संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने, सेवानिवृत दैवेभो कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं व पेंशनरों - परिवार पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे