रायपुर

वार्ड आरक्षण के लिए कलेक्टर को विहित प्राधिकारी नियुक्त
11-Dec-2024 5:53 PM
वार्ड आरक्षण के लिए कलेक्टर को विहित प्राधिकारी नियुक्त

रायपुर, 11 दिसंबर। राज्य सरकार ने निगम पालिका और नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण के लिए कलेक्टर को विहित प्राधिकारी नियुक्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर महापौर,पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजा,जजा ओबीसी, महिला आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव की ओर से राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक नगरपालिका की दशा में अजा जजा के लिए 50 फीसदी से कम स्थान आरक्षित किए गए हों वहां शेष स्थान ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए जाएंगे। लेकिन इन्हें मिलाकर भी आरक्षण ,50% से अधिक नहीं होंगे । यह आरक्षण लॉट से तय होंगे । यदि अजाजजा का आरक्षण 50# से अधिक है तो ओबीसी के लिए स्थान आरक्षित नहीं होंगे। यह आरक्षण पूर्ववर्ती जनगणना 2011के अनुसार होगा।


अन्य पोस्ट