रायपुर

शादी का झांसा देकर एबॉर्शन कराने वाले युवक पर रेप का अपराध
11-Dec-2024 5:51 PM
शादी का झांसा देकर एबॉर्शन कराने वाले युवक पर रेप का अपराध

रायपुर, 11 दिसम्बर। शादी का झांसा देकर एबॉर्शन कराने वाले युवक पर युवती ने रेप का अपराध दर्ज कराया है।  उरला पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती के साथ कृष्णा साहू (22) बीते 8 माह के दौरान लगातार शारीरिक संबंध में रहा । यह कहकर कि शादी करेंगे। इसी दौरान युवती गर्भस्थ हो गई। युवक ने गर्भपात भी करा दिया लेकिन शादी नहीं कर रहा था। युवती ने बीती रात उरला थाने में 64-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

चायनीज मांझे से युवक के गले में चोट, इलाज

देवेंद्र नगर में  चायनीज मांझे की वजह से हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में लटके मांझे से युवक का गर्दन पर पर चोट आई। छत पर पतंगबाजी कर रहे युवकों की पतंग रोड में फंस गया था। वे पतंग खींचकर निकाल रहे थे, इस दौरान मांझा रोड पर तना हुआ था, तभी छात्र बाइक से गुजरा। बारीक मांझा उसे दिखाई नहीं दिया और गले में फंस गया। उसके गले से खून बहने लगा। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चायनीज मांझे को बैन किया गया है। राजधानी में उसके बावजूद खुलेआम प्रतिबंधित चायनीज मांझा पतंगबाजी के लिए बेचा जा रहा है।


अन्य पोस्ट