रायपुर
आज भी प्रदेश के न्युनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई
11-Dec-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बुधवार रात प्रदेश में और ठंड गुजरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर। बुधवार रात भी प्रदेश के न्युनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में सबसे कम 6.9डिग्री रहा जो मंगलवार से 2.9 डिग्री कम रहा । राजधानी में रात13.2 डिग्री पर गुजरी जो कल के मुकाबले 1.9 डिग्री कम रही।दुर्ग में पारा 2.5 डिग्री और घटकर 9.9 पर रहा। जगदलपुर में सबसे अधिक 3.3 गिरावट रही।
मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। इसके कारण प्रदेश के उत्तर में 2 डिग्री की गिरावट, मध्य में 3 डिग्री गिरावट और दक्षिण में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे