रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर। ऐशियन पेन्ट से भरे चार डिब्बे चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है ।28नवंबर को हुई चोरी की रिपोर्ट पप्पू सोनी ने कल दर्ज कराया था। पप्पू सोनी28नवंबर को अपने कम्पनी से वाहन टाटा एस डी आई योद्ध सीजी04पीटी9956 में डूमरतराई गोडाऊन से एसियन पेन्ट लोड कर भिलाई ले जाने के लिए अपने घर बडा अशोक नगर दुर्गा चौक के आगे हनुमान मंदिर के सामने शाम करीब बजे खडी किया था।। दूसरे दिन के सुबह 05/40 बजे देखा तो वाहन में ढके तालपतरी फटा तथा रस्सी कटा हुआ था ट्राली के अंदर देखा तो ट्राली में 04 कार्टून भरी ऐसियन पेन्ट कीमती 60,000 रूपये नहीं था । कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। गुढियारी पुलिस धारा 303(2), क्चहृस् कायम कर पड़ताल कर रही थी।
मुखबीर से सूचना पर संदेही आरोपी मोहित ध्रुव उर्फ बबलू नामक व्यक्ति द्वारा चोरी का सामान बिक्री करने ग्राहक तलाश करने की सूचना पर मोहित ध्रुव उर्फ बबलू को महतारी चौक में घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर उसने प्रकाश यादव को महतारी चौक के पास 2 कार्टून बेचना बताने पर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर मोहित ध्रुव उर्फ बबलू ने दिनांक 28/11/2024 की रात्रि में बडा अशोक नगर हनुमान मंदिर के सामने से टाटा एस से ऐसियन पेन्ट 04 कार्टून चोरी कर प्रकाश यादव बेचना एवं दो कार्टून ऐसियन पेन्ट को अशोक नगर खाली प्लाट में लकडी के प्लाहुड के निचे छिपाकर रखना बताया ।
इन आरोपियों के निशानदेशी चोरी के 02 कार्टून 06 डिब्बा ऐसियन पेन्ट कीमती 48,370 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।