रायपुर
नीट का पेपर क्लियर कराने अन्य चार छात्रों को भी जाल में फंसाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसम्बर। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर युवक से लाखों की ठगी हो गई। भिलाई के सलामुद्दीन शेख ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में सरकारी कोटे में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 35 लाख वसूल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह वसूली पीएमटी 2018 के एडमिशन के दौरान की गई थी। आरोपी राघवेन्द्र गुप्ता, शेख सलामुददीन, मुकुल जैन एवं अनीश जैन के धारा 420,34 का अपराध पंजीबध्द किया गया।
यह धोखाधड़ी धमतरी के शिवनीखुर्द निवासी सूर्यकांत प्रजापति (29) के साथ हुई। 1-1-18 को उसकी मुलाकात, किन्हीं संपर्क सूत्रों के जरिए फाफाडीह गली नंबर 4 में स्थित एक आफिस में राघवेंद्र गुप्ता,मुकेश जैन और अनीस जैन से हुई। सूर्यकांत ने बताया कि सन् 2016 में वह नीट की तैयारी करने भिलाई सचदेवा कोचिंग सेंटर गया । जहां उसकी मुलाकात सलामुद्दीन शेख निवासी सक्ती जिला जांजगीर चांपा निवासी से हुआ था। सलामुद्दिन शेख ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पहचान होने का झांसा देकर एडमिशन कराने की बात कह परिचित से मिलवाने की बात कही। जिसके बाद सलामुद्दीन ने दो साल बाद पुन: फोन कर बताया कि तुम्हारा एडमिशन हो जाएगा। और अन्य चार लडक़ों को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां सलामुद्दीन शेख अपने सिनियर राधवेन्द्र कुमार गुप्ता जो कि सेक्टर 5 भिलाई का रहने वाला है। फिर राघवेन्द्र कुमार गुप्ता ने बड़ा अधिकारी बताकर मुकुल जैन, अनिश जैन निवासी दिल्ली से बात कराया गया। मुकुल जैन व अनिश जैन ने फोन पर कहा कि चारों लडक़ों का 30 लाख में एडमिशन हो जाएगा। जिस पर सूर्यकांत और उसके साथी वहां से वापस आ गए। तब सलामुद्दीन शेख ने कहा कि 5 लाख मे तुम्हारा एडमिशन करवा दुंगा।
इस पर सूर्यकांत उसकी बातों में आ गया और और फोन पे के माध्यम से उसके खाते में मैने ट्रांसफर कर दिया। परीक्षा की डेट सामने आने पर सूर्यकांत ने सलामुद्दीन से पूछताछ करने पर कहा कि उसके जगह अन्य व्यक्ति परीक्षा देने की बात कही इस पर उसने सारे दस्तावेज सलामुद्दीन शेख को दे दिया। 2020-21 मे नीट का रिजल्ट आया तो बताया कि तुम्हारा काम हो गया है तुम्हारा 560 रेंक आया है। एडमिशन कर बात कहने पर कुछ दिन अडरग्राउण्ड रहने की बात कह कर घुमाता रहा। तथा मेरा एडामिशन भी नहीं हुआ। जिसके बाद उसने भिलाई में राघवेन्द्र कुमार गुप्ता से पून: मिलवाया और कहा कि तुम्हारा पुराना पैसा वापस हो जाएगा। तब 12 जनवरी 2023 को सूर्यकांत सलामुद्दीन शेख,राघवेन्द्र कुमार गुप्ता के साथ दिल्ली चला गया। अनीस जैन ने एन.टी.ए. तथा एम.सी.आई. में स्वयं का अधिकारी के माध्यम से एउमिशन होने का झांस देकर 35 लाख रुपये की मांग की गई। जहां 2018 से 23 के बीच सलामुद्दीन, राघवेंद्र गुप्ता, मुकुल जैन, अनीस जैन ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट में एडमिशन के लिए चर्चा के बाद सूर्यकांत से अलग-अलग किस्तों में 35 लाख रूपए लिए। यह रकम 13 जून 23 के बीच ली गई । सूर्यकांत ने कल देर रात देवेन्द्र नगर थाने में 420,34 का मामला दर्ज कराया।