रायपुर
कृष्ण कुंज में ताला
10-Dec-2024 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। कांग्रेस सरकार में शहरों में औषधीय पौधों के बगीचों की शुरू हुई कृष्ण कुंज योजना पर पर ताला लग चुका है। सरकार बदलते ही वन विभाग की योजनाएं बदल गईं। दस दिनों तक हुए राष्ट्रीय खेलों पर दस करोड़ रूपए खर्च करने वाले वन विभाग ने अपने पास बजट न होने की बात कहकर अपने सभी डीएफओ से इन्हें नगरीय निकायों को सौंपने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन नगरीय निकायों ने भी लेने से मना कर दिया। इसके बाद से यहां ताला जड़ दिया गया है। बिना रखरखाव के यहां के पौधे सूखकर जमींदोंज हो रहे हैं। और इनकी जगह जंगली पौधे, खरपतवार ने ले ली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे