रायपुर
बंदरों की समस्या दूर करने चौधरी को रमन की चिट्ठी
10-Dec-2024 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र भेजकर नवा रायपुर में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने कहा है। आदर्श जन कल्याण समिति, अटल नगर नवा रायपुर के अध्यक्ष सी.एल. जैन, के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल के सौंपे ग्यापन के हवाले से डॉ. सिंह ने उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना,आवारा पशुओं आवारा कुत्तों, बंदरों की समस्या दूर करने माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शासकीय कन्द्रों की स्थापना, यातायात एवं परिवहन साधनों की व्यवस्था और सेक्टर 27 में डाकघर खोलने की कार्यवाही करने कहा है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे