रायपुर

डीआर देने में बाधक धारा 49 को हटाने की घोषणा करे
10-Dec-2024 6:41 PM
डीआर देने में बाधक धारा 49 को हटाने की घोषणा करे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर 17 दिसम्बर पेंशनर दिवस और राज्य में  सरकार की पहली वर्ष गांठ के मौके पर  पेंशनरों को केन्द्र के बराबर एरियर सहित 53त्न महंगाई राहत देने  धारा 49 को हटाने की घोषणा करने का आग्रह किया है।

 छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन रायपुर के प्रदेश संयोजक नामदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों व पेंशनरों की तरह राज्य के पेंशनरों, परिवार पेंशनरों को केन्द्र के बराबर महंगाई राहत देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। वित्त विभाग के अनुसार इस मांग के पूर्ति में  मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 बाधक है अत: बाधा हटाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के पेन्शनर संगठन कई साल से संघर्ष कर रहे हैं, परन्तु सरकार नुमाइंदे इसे हटाने के मामले में रुचि नहीं ले रहे हैं। सरकार के 1 साल पूरा होने  पर घोषणा करने का मांग किया है।

महासंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर ने इस बात पर दुख जाहिर किया है कि विगत 24 वर्षो में चार सरकारें आईं मगर किसी ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में कोई ध्यान नहीं दिया।

और सरकारो की इस उपेक्षित रुख के कारण राज्य के पेन्शनर लगातार कोषालय, बैंक एवं विभाग में प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण शोषण के शिकार होते आ रहे हैं,परन्तु सरकार जिम्मेदार लोगों में इसके निदान को लेकर कोई रूचि नहीं है और केवल सहानुभूति का दिखावा  करते आ रहे हैं। छठवें वेतनमान का 32 माह, सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर और विगत 5 वर्षों में हर 6 माह में मिलने वाली महंगाई राहत की किस्त मे करोड़ों रूपये का एरियर राशि को हजम कर बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक स्वत्वो से वंचित रखना अत्यंत पीड़ा दायक हैं।


अन्य पोस्ट