रायपुर
बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शारीरिक शोषण पीडि़ता को अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति दिलाई।
पिछले दिनों आवेदिका ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार कर आवेदिका को बर्बाद करने की धमकी दिये जाने के संबंध में एक आवेदन दिया था। आयोग ने सिर्फ तीन दिन की ही सुनवाई में सुलहनामा करवाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने शासकीय शिक्षक से आवेदिका को उसके साथ हुए प्रताडऩा के एवज में अनावेदक ने सहमति जताते हुए आवेदिका को 10 लाख रू. एवं 10 लाख रू. क्षतिपूर्ति राशि का चेक दिया। आयोग द्वारा किसी भी प्रताडि़त महिला को क्षतिपूर्ति 20 लाख रू. दिलाया गया।
एक अन्य प्रकरण में आयोग ने आवेदिका ने अपने भतीजे और बैंक मैनेजर द्वारा झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर उसके नाम के जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 10 लाख रू. का लोन निकालने की शिकायत की थी। आवेदिका ने बताया कि भतीजे ने फर्जी तरीके से उसके जगह पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साठ-गांठ कर बिना किसी वेरीफिकेशन के 10 लाख रू. लोन निकाला था। जिसमें आयोग द्वारा महज दो सुनवाई में मामले की लगभग पूरा निराकरण किया है।
आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा वर्तमान बैंक मैनेजर को बैंक के मुख्य अधिकारी से इस मामले में जांच-पड़ताल कर कार्यवाही करते हुए बैंक द्वारा तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ एफ. आई. आर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। जिसमें तत्कालीन बैंक मैनेजर, आवेदिका के भतीजे और इस गिरोह का एक अन्य व्यक्ति जो लोन लेने के समय में गारंटर बना था, इन तीनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे और जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे पता चलता है कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक नहीं है यह आरोपी लगातार कई वर्षों से लोगो को ठग रहे है। महिला आयोग से आवेदिका ने दो चीजों की मांग की थी कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और आवेदिका का 15 एकड़ जमीन जो बैंक के पास बंधक है वह आवेदिका को वापस किया जाये।
आयोग द्वारा बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदिका की जमीन को जल्द से जल्द बंधनमुक्त कर दिया जाए।